Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस पर आधारित लाइट, साइट एंड साउंड शो में की सहभागिता,,

देहरादून,,,राजभवन देहरादून, 6 नवम्बर 2025राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज देहरादून स्थित रेसकोर्स गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा आयोजित लाइट, साइट एंड साउंड शो में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। यह भव्य कार्यक्रम श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस की पावन स्मृति को समर्पित था। पटियाला के सुख नावर रंग मंच द्वारा प्रस्तुत इस अद्भुत शो ने उपस्थित सभी दर्शकों को गुरु तेग बहादुर जी के जीवन, त्याग और आध्यात्मिकता की अनुपम गाथा से भाव-विभोर कर दिया।राज्यपाल ने अपने सम्बोधन में कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का जीवन सत्य, साहस और सेवा की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब ने धर्म और मानवता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया, परन्तु अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। इसी कारण वे ‘हिन्द दी चादर’ के रूप में सम्मानित किए गए।राज्यपाल ने कहा कि यह लाइट, साइट एंड साउंड प्रस्तुति गुरु साहिब की उस अमर भावना का प्रतीक है, जहाँ सच्चा धर्म, निडरता और आत्मबल एकरूप हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म किसी पर थोपा नहीं जा सकता, बल्कि यह आत्मा की स्वतंत्रता और आस्था से उत्पन्न होता है।राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड की यह देवभूमि आज गुरु तेग बहादुर जी की शिक्षाओं के प्रकाश से आलोकित है, जो हमें सत्य, साहस और सेवा का संदेश देती हैं। उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेकर निडरता, सत्यनिष्ठा और मानव सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ें। यही सच्ची देशभक्ति और राष्ट्रनिर्माण की दिशा है।राज्यपाल ने यह भी कहा कि गुरु तेग बहादुर जी का बलिदान केवल धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए नहीं था, बल्कि समस्त मानवता हेतु यह प्रेरणा है कि सत्य और न्याय की राह पर अडिग रहना ही जीवन का सर्वोच्च धर्म है। आज जब विश्व अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब गुरु जी की शिक्षाएँ हमें एकता, सद्भाव और मानव-सेवा की भावना से जोड़ती हैं।इस अवसर पर विधायक खजान दास, हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा, रेसकोर्स गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी सहित अनेक श्रद्धालु व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page