Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता स्नेह राणा का किया सम्मान,,

देहरादून, 12 नवम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) से आज राजभवन में महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य एवं उत्तराखण्ड की बेटी, क्रिकेटर स्नेह राणा ने शिष्टाचार भेंट की।राज्यपाल ने स्नेह राणा को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शानदार जीत पर हार्दिक बधाई दी और कहा कि यह उपलब्धि न केवल पूरे देश के लिए, बल्कि उत्तराखण्ड राज्य के लिए भी गर्व का विषय है।राज्यपाल ने कहा कि स्नेह राणा ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और कठिन परिश्रम से देश और प्रदेश दोनों का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि स्नेह राणा जैसी खिलाड़ी उत्तराखण्ड की बेटियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनकी यह उपलब्धि प्रदेश की युवा खेल प्रतिभाओं को नई दिशा एवं उत्साह प्रदान करेगी।राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की बेटियों में असाधारण प्रतिभा और क्षमता है। स्नेह राणा इसका जीवंत उदाहरण हैं जिन्होंने जो ठाना, उसे अपने दृढ़ संकल्प से पूरा कर दिखाया। उन्होंने स्नेह राणा को आने वाली प्रतियोगिताओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।इस अवसर पर स्नेह राणा की माताजी श्रीमती विमला राणा भी उपस्थित रहीं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page