Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स में लोगों को किया सम्मानित,,


देहरादून, 21 मार्च 2026 राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आज नंदा की चौकी, देहरादून में 93.5 रेड एफएम द्वारा आयोजित “एक पहाड़ी ऐसा भी” अवार्ड्स कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने समाज, संस्कृति, पर्यावरण, शिक्षा एवं उद्यमिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। राज्यपाल ने सभी सम्मानित व्यक्तियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सम्मानित प्रतिभागियों में बागेश्वर से मोहिनी कोरंगा, टिहरी से विजय जरदारी, पिथौरागढ़ से मनीष कसनियाल, उत्तरकाशी से कृष्ण कुडियाल, ऊधमसिंह नगर से जगदीश पंत, चमोली से मुकेश सती, चंपावत से रीता गहतोड़ी, देहरादून से नरेश सिंह नयाल, नैनीताल से जीवन चन्द्र जोशी, हरिद्वार से प्रदीप नेगी तथा अल्मोड़ा से कैलाशानंद शामिल हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हमारे समाज में अनेक नायक हैं, जिनकी संघर्षपूर्ण कहानियाँ समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस मंच ने न केवल उनकी उपलब्धियों को सम्मान दिया, बल्कि उन्हें आदर्श के रूप में स्थापित भी किया।
राज्यपाल ने जोर देकर कहा कि सम्मानित व्यक्तियों ने सामाजिक चुनौतियों के बावजूद संकल्प, साहस और कठिन परिश्रम से सफलता हासिल की। उनकी यात्रा निरंतर प्रयास और अवसरों का सदुपयोग करने का संदेश देती है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा की कमी नहीं, लेकिन संकोच और आत्म-संदेह बाधा बनते हैं। ऐसे मंच लोगों को अपनी क्षमता पर भरोसा दिलाते हैं। राज्यपाल ने रेड एफएम टीम की सराहना की।
कार्यक्रम में स्टेशन हेड रजत शक्ति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
..

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page