उत्तराखण्ड
लोक भवन में ‘मिस्टी’ लघु फिल्म का विशेष प्रदर्शन, राज्यपाल ने की भूरी-भूरी सराहना
पवनीत सिंह बिंद्रा

फिल्म के कलाकार, निर्देशक राजा चटर्जी, निर्माता साक्षी शैल चटर्जी, मुख्य अभिनेता सतीश शर्मा समेत बुद्धिजीवी और गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। ‘मिस्टी’ उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक जीवन और मानवीय संवेदनाओं पर बनी भावप्रधान फिल्म है। धुंध के प्रतीक से यह रहस्यमय शांति का अनुभव कराती है।
राज्यपाल ने कहा, “यह फिल्म देवभूमि की खूबसूरती और संस्कृति का जीवंत चित्रण है।” उन्होंने टीम को बधाई दी और कहा कि ऐसे प्रयास पर्यटन, रोजगार और फिल्म हब बनाने में मदद करेंगे। प्रथम महिला गुरमीत कौर, उपेंद्र शर्मा सहित अन्य ने भाग लिया।
राज्यपाल ने उम्मीद जताई कि फिल्म दर्शकों के दिल को छू लेगी।





