Connect with us

उत्तराखण्ड

मुनस्यारी पहुंचे राज्यपाल गुरमीत सिंह, विकास कार्यों और सीमांत क्षेत्र की चुनौतियों की करेंगे समीक्षा

 

। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह शनिवार को अपने दो दिवसीय मुनस्यारी दौरे पर पहुंचे। मुनस्यारी पहुंचने पर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष सिंह नबियाल तथा 14वीं वाहिनी आईटीबीपी के कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा सहित अन्य अधिकारियों ने भी राज्यपाल का स्वागत किया।

इसके बाद पुलिस जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। राज्यपाल ने परेड का निरीक्षण कर जवानों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके अनुशासन, समर्पण तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की।

अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राज्यपाल विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे तथा क्षेत्र की विकासात्मक एवं प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विभिन्न वर्गों के लोगों से संवाद कर सीमांत क्षेत्र के विकास, जनकल्याण योजनाओं तथा स्थानीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page