Connect with us

उत्तराखण्ड

चमोली के मत्स्य उद्यमी मोहन बिष्ट से राज्यपाल गुरमीत सिंह ने की भेंट, ट्राउट पालन को सराहा,,

देहरादून, 3 फरवरी 2026: लोक भवन में ग्राम ल्वाणी, विकासखंड देवाल, जिला चमोली के ट्राउट मछली पालन उद्यमी श्री मोहन सिंह बिष्ट ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से भेंट की।श्री बिष्ट 2017 से देवाल क्षेत्र में ट्राउट मछली पालन कर रहे हैं और स्थानीय युवाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि उनकी मछलियों की बाजार में अच्छी मांग है, जो आईटीबीपी व एसएसबी को आपूर्ति हो रही है। मत्स्य पालन से उन्हें उत्तम आय हो रही है। उन्होंने गांव में एकीकृत कृषि शुरू करने के लिए सहयोग की अपील भी की।राज्यपाल ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड में ट्राउट पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने अधिक युवाओं को प्रोत्साहित करने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने पर बल दिया। राज्यपाल ने इसे उत्तराखंड के लिए अनुकरणीय पहल बताते हुए भविष्य में भी निरंतर कार्य करने को प्रेरित किया।इस तरह की उद्यमशीलता ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक समृद्धि व आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी, राज्यपाल ने कहा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page