Connect with us

उत्तराखण्ड

गोर्खाली महिला हरितालिका तीज उत्सव मेला-2025 का भव्य आयोजन,

गढ़ी कैंट, देहरादून— महेन्द्र ग्राउंड में रविवार, 24 अगस्त 2025 को गोर्खाली महिला समिति द्वारा हरितालिका तीज उत्सव मेला-2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड की प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर रहीं, जबकि अध्यक्षता श्रीमती सविता क्षेत्री ने की.

कार्यक्रम के दौरान लाल परिधानों में सजी महिलाओं की सहभागिता से पूरा मैदान उत्सवमय हो उठा। गोर्खाली टोलियों ने रंगारंग लोकनृत्य और पारंपरिक गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं। नेपाल से आमंत्रित लोकगायक-लोकगायिका अस्मा बन्जाड़े और मधु परियार ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि श्रीमती गुरमीत कौर ने सभी को तीज पर्व की शुभकामनाएँ दीं और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा, “हरितालिका तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण, परिवार की एकता और सामुदायिक सहयोग का प्रतीक है।” उन्होंने इसे हमारी सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ने वाला पर्व बताया, जो महिलाओं में आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता को बढ़ाता है।

श्रीमती कौर ने गोर्खाली महिला समिति द्वारा पिछले 16 वर्षों से यह महोत्सव आयोजित किए जाने की सराहना की। नारी सशक्तिकरण पर बल देते हुए उन्होंने कहा, “माताएँ और बहनें परिवार और समाज की रीढ़ हैं। उनके योगदान को सिर्फ घर तक सीमित न रखते हुए सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी उन्हें समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए।”

तीज उत्सव मेला-2025 के सफल आयोजन से न केवल गोर्खा समुदाय में उत्सव का माहौल बना, बल्कि विभिन्न समुदायों के बीच सांस्कृतिक एकता और महिला शक्ति के जश्न का संदेश भी समाज को मिला

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page