Connect with us

उत्तराखण्ड

गांधी और शास्त्री जयंती जिले में हर्षोल्लास से मनाई गई, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को किया गया सम्मानित,

नैनीताल, 02 अक्टूबर 2025। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी वंदना ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।जिलाधिकारी ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा और सरल जीवन के संदेश को विश्व के लिए प्रेरणा बताया, जबकि शास्त्री जी के “जय जवान-जय किसान” के नारे को देश के विकास और आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि वर्तमान पीढ़ी उनके बलिदान की ऋणी है।स्वच्छता की शपथ भी कार्यक्रम में दिलाई गई, और जिलाधिकारी ने तल्लीताल स्थित गांधी जी की प्रतिमा सहित बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, पंडित गोविंद बल्लभ पंत, शहीद मेजर राजेश अधिकारी और उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की।जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में भी गांधी और शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी विपिन पंत, उप जिलाधिकारी नवाजिश खलिक तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।��

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page