Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत बीडी पांडे चिकित्सालय में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

नैनीताल, 29 सितम्बर।
स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार अभियान के तहत सोमवार को बीडी पांडे चिकित्सालय नैनीताल में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर की विधायक श्रीमती सरिता आर्या, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत एवं प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।इस अवसर पर विधायक श्रीमती सरिता आर्या ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत योजना का लाभ जनता को मिल रहा है, जिसके तहत प्रदेशवासियों को सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार उपलब्ध है।प्रभारी निदेशक कुमाऊं मण्डल डॉ. टी.के. टम्टा ने बताया कि अभियान के अंतर्गत महिलाओं व क्षेत्रवासियों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत ने जानकारी दी कि स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं, दिव्यांग प्रमाण पत्र निर्गत हो रहे हैं, दवाएँ वितरित की जा रही हैं, अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे की निःशुल्क सुविधा उपलब्ध है। साथ ही हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर व शुगर की जाँच, गर्भवती महिलाओं का परीक्षण, बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं टीकाकरण जैसी सेवाएँ भी प्रदान की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर से अब तक 1,49,826 लोगों को अभियान का लाभ मिल चुका है। यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक जारी रहेगा।स्वास्थ्य शिविर में कुल 524 मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। कार्यक्रम में डॉ. संजीव खर्कवाल (अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, एनएचएम), जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, सरयू नंदन जोशी, दीपक कांडपाल, सपना जोशी, देवेंद्र बिष्ट, हरेन्द्र कठायत, जितेश प्रधान सहित आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा ने किया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आगामी 30 सितम्बर को गरमपानी एवं सुयालबाड़ी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहाँ विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों का निःशुल्क उपचार व परीक्षण किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page