उत्तराखण्ड
धूमधाम से मनाया गया बियरशिबा स्कूल का संस्थापक दिवस,,
हल्द्वानी, 07 फरवरी 2026: बियरशिबा एजुकेशनल एण्ड सोशल वैलफेयर सोसायटी के संस्थापक, प्रसिद्ध रंगकर्मी, साहित्यकार एवं कवि स्व. एन.एन.डी. भट्ट के जन्मदिवस पर बियरशिबा स्कूल में संस्थापक दिवस समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कला, क्राफ्ट, लेखन, समूह गीत एवं लोक नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। कक्षा 11वीं की छात्राओं अर्चना पंत एवं कनिष्का जंतवाल ने स्व. भट्ट के जीवन एवं प्रेरणादायी कार्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सीनियर कोऑर्डिनेटर निशी वर्मा ने किया।दीप प्रज्ज्वलन से शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थापिका श्रीमती निरुपमा भट्ट तलवार, चेयरपर्सन तिलक राज तलवार, प्रेसिडेंट निरुपेन्द्र भट्ट तलवार, श्रीमती मुस्कान तलवार, प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती, उप प्रधानाचार्य श्री एच.एस. बब्बर, मुख्य अतिथि श्रीमती अभिलाषा जोशी (78 उत्तराखंड बटालियन एनसीसी प्रशासनिक अधिकारी), सलाहकार श्रीमती के. दत्त, प्रशासनिक प्रबंधिका निशा सिंह एवं एचओडी श्रीमती अनीता बिष्ट द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। विद्यार्थियों ने दीप मंत्रोचार एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कक्षा 9वीं एवं 11वीं की छात्राओं ने दुर्गा स्तुति पर सुंदर नृत्य दिखाया। मुख्य अतिथि को प्रधानाचार्या एवं उप प्रधानाचार्य ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया।मुख्य अतिथि श्रीमती अभिलाषा जोशी ने विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास एवं उज्ज्वल भविष्य की प्रेरणा दी।निर्णायक मंडलकला प्रतियोगिता: श्रीमती विभा पाण्डे, श्रीमती विद्या डंगवाल, श्री विवेक बिष्ट।स्टोरी राइटिंग: कुमारी वंदना ठाकुर, श्रीमती हिमानी जोशी।समूह गीत: डॉ. श्रीमती ज्योति पाण्डे, श्रीमती निशा सिंह, श्रीमती भावना जोशी।लोक नृत्य: श्रीमती आभा सिंह, श्रीमती रेनू तिवारी, कुमारी रुचि देवलिया।सभी जजों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।विजेताओं की सूचीकला प्रतियोगिता:प्राइमरी वर्ग: प्रथम- दीक्षा राज (जिम कॉर्बेट स्कूल), द्वितीय- मान्या पाण्डे (आर्यमन स्कूल), तृतीय- मृत्युंजय कांडपाल (सरस्वती एकेडमी), सांत्वना- वरुण टम्टा (व्हाइट हॉल)।जूनियर वर्ग: प्रथम- रितु खोलिया (सरस्वती एकेडमी), द्वितीय- वैभव सक्सेना (सेन्ट थेरेसा), तृतीय- निकुंज बजखेती (बी.एल.एम.), सांत्वना- गरिमा रावत (निर्मला कान्वेंट)।सीनियर वर्ग: प्रथम- सृष्टि पठानी (गुरुकुल इंटरनेशनल), द्वितीय- अतिका हैदर (इंस्पिरेशन), तृतीय- कृतिका मेहता (सेन्ट थेरेसा), सांत्वना- ऊषा बिष्ट (केंद्रीय विद्यालय)। बियरशिबा से: प्रथम- कनिका बसेरा, द्वितीय- मयंक कश्यप, तृतीय- अर्थव वार्ष्णेय, सांत्वना- अंशिका रौतेला, सान्वी उपाध्याय।लेखन प्रतियोगिता:प्रथम- कनिष्का जंतवाल (बियरशिबा), द्वितीय- गौरव बिष्ट (बियरशिबा), तृतीय- वर्तिका केशरवानी (बियरशिबा)। अन्य: प्रथम- नित्या पंत (सरस्वती), द्वितीय- अध्ययन रौतेला (दीक्षांत), तृतीय- निरंजना जोशी (बी.एल.एम.)।लोक नृत्य: प्रथम- सरस्वती एकेडमी, द्वितीय- आर्यमन विक्रम बिरला, तृतीय- सेन्ट थेरेसा।
समूह गायन: प्रथम- आर्यमन विक्रम बिरला, द्वितीय- गुरुकुल इंटरनेशनल, तृतीय- सरस्वती एकेडमी।
क्राफ्ट वर्क: प्रथम- सेन्ट थेरेसा, द्वितीय- सरस्वती एकेडमी, तृतीय- निर्मला कान्वेंट।एन.एन.डी. भट्ट मेमोरियल ट्रॉफी: सरस्वती एकेडमी को भेंट। सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित।भाग लेने वाले स्कूलसिंधिया, बी.एल.एम., निर्मला कान्वेंट, इंस्पिरेशन, केंद्रीय विद्यालय, एस.के.एम., सरस्वती एकेडमी, महर्षि विद्या मंदिर, क्वींस पब्लिक, गुरुकुल इंटरनेशनल, सेन्ट पॉल्स, सेन्ट थेरेसा, आर्यमन विक्रम बिरला, व्हाइट हॉल एवं जिम कॉर्बेट स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।प्रधानाचार्या श्रीमती मीना सती ने सभी का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान से समापन। सभी शिक्षक-विद्यार्थी उपस्थित रहे।,,





























