Connect with us

उत्तराखण्ड

दीपावली पर मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग का अभियान,

लालकुआं और हल्द्वानी में मिठाइयों के चार नमूने लिए गए, काजू कतली में फंगस की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई दीपावली पर्व के दृष्टिगत।।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, देहरादून तथा जिला अधिकारी नैनीताल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने लालकुआं और हल्द्वानी क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया।अभियान के दौरान मिठाइयों के कुल चार नमूने एकत्र किए गए। हल्द्वानी में एक प्रसिद्ध कंपनी की काजू कतली में फंगस की शिकायत प्राप्त होने पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उस बैच नंबर के काजू कतली का नमूना संग्रह किया गया। सभी नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियम अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।आज जिले में कुल 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण भी किया गया। अभियान में उपायुक्त (खाद्य संरक्षण) कुमाऊँ मंडल राजेंद्र सिंह कठायत, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नैनीताल अनिल कुमार मिश्रा, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी अभय कुमार सिंह, तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी हल्द्वानी ग्रामीण नंदकिशोर शामिल रहे।खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की मिलावट की शिकायत पर तुरंत विभाग को सूचित करें और केवल उच्च गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page