Connect with us

उत्तराखण्ड

सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत ग्राफिक एरा, भीमताल में फर्स्ट रिस्पॉन्डर कार्यक्रम आयोजित,,

हल्द्वानी। सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत परिवहन विभाग हल्द्वानी द्वारा ग्राफिक एरा, भीमताल में एक विशेष फर्स्ट रिस्पॉन्डर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 250 बस चालक और छात्रों ने सक्रिय भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं के समय घायलों को त्वरित प्राथमिक उपचार देने की क्षमता विकसित करना रहा SDRF दल ने सड़क दुर्घटना स्थल पर घायलों को सुरक्षित तरीके से उठाने, सांस रुकने या रक्तस्राव जैसी स्थितियों में तुरंत प्राथमिक उपचार देने की व्यावहारिक ट्रेनिंग दी। इसके साथ ही अग्निशमन विभाग के प्रतिनिधियों ने वाहनों व सार्वजनिक स्थानों पर आग से बचाव के उपाय, आग बुझाने के उपकरणों का सही उपयोग और समय रहते सूचना देने की जरूरत पर जोर दिया।कार्यक्रम में आरटीओ पौड़ी विमल पांडे ने सड़क सुरक्षा जागरूकता, यातायात नियमों के पालन और चालकों की जिम्मेदारी पर विस्तृत विचार रखे। उन्होंने कहा कि सुरक्षित चालन और अनुशासन ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी ला सकते हैं। आरटीओ हल्द्वानी अरविंद पांडेय, एआरटीओ ई हल्द्वानी जितेन्द्र सिंगवान तथा टीटीओ पवन कुमार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की और युवाओं को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।ग्राफिक एरा, भीमताल के निदेशक ने संस्थान की ओर से पूरा सहयोग देते हुए छात्रों की भागीदारी सुनिश्चित की, जिससे सड़क सुरक्षा की अवधारणा को युवा पीढ़ी तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने में मदद मिली। यह कार्यक्रम सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत हल्द्वानी में चल रहे विभिन्न जागरूकता अभियानों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों के प्रति जनता की संवेदनशीलता बढ़ाना है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page