Connect with us

उत्तराखण्ड

बार संघ की कार्यकारिणी में विस्तार, खेल व सांस्कृतिक सचिव नियुक्त,

नैनीताल। जिला बार संघ ने गुरुवार को अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दो नई नियुक्तियां कीं। संघ के सचिव दीपक रुवाली के हस्ताक्षर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, अध्यक्ष भगवत प्रसाद की सहमति से गंगा सिंह बोरा को खेल सचिव और उमेश कांडपाल को सांस्कृतिक सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।पत्र में उल्लेख किया गया कि दोनों अधिवक्ताओं को संघ के प्रति उनके सार्थक योगदान और निरंतर कार्यों को देखते हुए इन पदों पर नियुक्त किया गया है।इन नियुक्तियों पर उपाध्यक्ष शंकर चौहान, उपसचिव दीपक दत्त पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य प्रीति साह, तारा आर्य, शिवांशु जोशी, गौरव कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page