उत्तराखण्ड
हल्द्वानी में दर्जनों युवाओं ने थामा कांग्रेस का दामन, विधायक सुमित हृदयेश ने दिलाई सदस्यता

इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के प्रति युवाओं का बढ़ता विश्वास उसकी जनहितकारी नीतियों, आम जनता के मुद्दों के प्रति प्रतिबद्धता और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की सोच का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश और समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस में शामिल हुए युवा संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ जनता की समस्याओं के समाधान और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देंगे। विधायक ने सभी नवसदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान प्रियांशु टम्टा, आलोक कन्नौजिया, आयुष आर्य, अदनान अंसारी, मयंक कुमार, रोहित थापा सहित दर्जनों युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
