Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय में एस.आई.आर. के तहत शंका समाधान संवाद आयोजित

नैनीताल , 18 अगस्त 2026। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल, नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी/जिला समन्वयक स्वीप नैनीताल के निर्देशन में स्वीप टीम नैनीताल द्वारा एस.आई.आर. के अंतर्गत युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय, भीमताल में “शंका समाधान संवाद” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के डॉ. अमित मित्तल एवं डॉ. संतोषी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे, जिनमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मतदाता जागरूकता, लोकतांत्रिक सहभागिता एवं जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर अपने विचार रखे। वहीं क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों के निर्वाचन प्रक्रिया एवं एस.आई.आर. से संबंधित ज्ञान का परीक्षण किया गया। प्रतियोगिताओं के जरिए निर्वाचन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को रोचक एवं संवादात्मक तरीके से विद्यार्थियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के दौरान युवा मतदाताओं एवं विद्यार्थियों के साथ एस.आई.आर. को लेकर संवाद किया गया और उनकी शंकाओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। विद्यार्थियों को मतदाता सूची के सत्यापन एवं अद्यतन के महत्व की जानकारी देते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

भाषण एवं क्विज प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम जीवंत और प्रभावी बना। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जिम्मेदार नागरिकता की भावना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम में स्वीप टीम नैनीताल की ओर से श्री राकेश लाल वर्मा, डॉ. प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती मीनाक्षी कीर्ति एवं श्रीमती लक्ष्मी पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page