Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ललित मोहन रियाल ने नैनीताल जेल का निरीक्षण किया, बंदियों को सुविधा एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए,

हल्द्वानी। जिलाधिकारी ललित मोहन रियाल ने हल्द्वानी उपकारागार का नियमित निरीक्षण करते हुए बंदियों को जेल मैन्युअल के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बंदियों को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा और विधिक सहायता प्रदान की जानी चाहिए, ताकि उनके अधिकार सुरक्षित रहें।जिलाधिकारी ने जेल में चल रहे स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भविष्य में नए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने की भी बात कही। महिला बंदियों की सुरक्षा के लिए विशेष निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा की जिम्मेदारी केवल महिला बंदी रक्षकों को सौंपी जाए।साथ ही, जेल में रह रहे छोटे बच्चों के लिए आंगनबाड़ी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिए।इस निरीक्षण में जिला जज हरीश गोयल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद मीणा भी शामिल रहे। यह संयुक्त निरीक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page