Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने दिए बेस अस्पताल की दोनों खराब लिफ्ट को तुरंत ठीक करने के निर्देश,

हल्द्वानी, सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल, हल्द्वानी में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई दोनों खराब लिफ्टों को शीघ्र दुरुस्त करने के निर्देश जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जारी किए हैं।इन लिफ्टों का प्रयोग मुख्यतः किडनी रोगियों की आवाजाही और डायलिसिस विभाग तक पहुँच के लिए किया जाता है। लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों को सीढ़ियों से चढ़कर ऊपर जाना पड़ रहा था, जिससे उन्हें भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।लिफ्टों के खराब होने की जानकारी प्राप्त होते ही जिलाधिकारी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के. एस. दताल को आवश्यक निर्देश दिए तथा अपर जिलाधिकारी नैनीताल विवेक राय को इस संबंध में विशेष तौर पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं में पूर्ण संवेदनशीलता बरती जाए। किडनी मरीजों की सुविधा के दृष्टिगत लिफ्टों का शीघ्र मरम्मत कार्य अत्यंत आवश्यक है।इस विषय में अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने बताया कि शुक्रवार को लिफ्ट लगाने वाली कंपनी को रिपेयरिंग का वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। यही कंपनी लिफ्टों के वार्षिक रखरखाव (एएमसी) का कार्य भी करेगी। आवश्यक व्यय की व्यवस्था अस्पताल प्रबंधन समिति के बजट से की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page