Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी ने किया सहकारिता मेला 2025 की घोषणा ,,,25 नवंबर से हल्द्वानी में होगा सात दिवसीय भव्य आयोजन

हल्द्वानी, 24 नवंबर 2025
जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज कैंप कार्यालय हल्द्वानी में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन के संरक्षण में सहकारिता विभाग एवं नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में सहकारिता मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह सात दिवसीय मेला 25 नवंबर से 1 दिसंबर 2025 तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में आयोजित होगा।जिलाधिकारी ने बताया कि मेले में जनपद नैनीताल के समस्त राजकीय विभाग 25 विभागीय स्टॉलों के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराएंगे। साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह अपने स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन एवं बिक्री करेंगे।
मेले के दौरान कृषकों, महिला समूहों एवं विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया जाएगा।इस अवसर पर 100 से अधिक व्यावसायिक स्टॉलों में स्थानीय व व्यावसायिक उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्कूली बच्चों के लिए निबंध, चित्रकला, ऐपण, रंगोली जैसी प्रतियोगिताएँ तथा प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।कुल 130 स्टॉलों में सरकारी विभागों, सहकारी संस्थाओं, स्वयं सहायता समूहों और व्यावसायिक संगठनों की भागीदारी रहेगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि सहकारिता मेला 2025 का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को सशक्त बनाते हुए स्थानीय उत्पादों, उद्यमिता और सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुँचाना है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page