Connect with us

उत्तराखण्ड

नारद जयंती पर हल्द्वानी में पत्रकारों का गरिमामयी सम्मान; मीडिया की राष्ट्रनिर्माण में भूमिका पर मंथन

 

, 16 मई — विश्व संवाद केंद्र उत्तराखंड द्वारा शनिवार को हल्द्वानी में नारद जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेशभर के 60 से अधिक पत्रकारों को उनके समाज एवं पत्रकारिता क्षेत्र में योगदान के लिए अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मीडिया की राष्ट्रनिर्माण में भूमिका, समाज जागरण और भारतीय चिंतन पर गहन चर्चा हुई

कार्यक्रम का संयुक्त रूप से दीपप्रज्ज्वलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख श्री पदम जी, राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह, प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी, उपश्रमायुक्त कमल जोशी, एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र सिंह बनकोटी, सह विभाग संघ चालक डॉ. नीलाम्बर भट्ट और वरिष्ठ प्रचारक श्री डालचंद जी ने किया।

नारद जयंती का सांस्कृतिक व वैचारिक महत्त्व। कार्यक्रम के प्रारम्भ में प्रांत सह प्रचार प्रमुख डॉ. बृजेश बनकोटी ने नारद जयंती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संवाद के माध्यम से ही समाज जागरण का कार्य प्रभावी ढंग से किया जा सकता है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यह आयोजन सम्मान के साथ-साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने का एक मंच भी है। उन्होंने पत्रकारिता को केवल व्यवसाय न मानकर इसे राष्ट्रनिर्माण और समाज के लिए एक जिम्मेदारी बताया।

मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख  पदम जी ने मीडिया को समाज को दिशा दिखाने और दर्पण दिखाने वाला बताते हुए कहा कि आज के वैश्विक संदर्भ में भारत की निर्णायक भूमिका को और मजबूती देने में मीडिया की सक्रिय और सकारात्मक भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता से समाज की सज्जन शक्ति को आगे लाने व स्वस्थ विमर्श स्थापित करने का काम होना चाहिए, विशेषकर युवा पीढ़ी के मार्गदर्शन में इसकी भूमिका अहम है

मुख्य अतिथि व राज्य मीडिया सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रो. गोविंद सिंह ने कहा कि आदिऋषि नारद को विश्व का प्रथम संचारक कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी पत्रकारिता में अक्सर नकारात्मकता पर जोर मिलता है, जबकि भारतीय परंपरा सत्य व मूल्यों पर आधारित है। प्रो. सिंह ने पत्रकारों के लिए विश्वसनीय, गतिशील और भ्रमणशील होने की प्रेरणा दी और आदिऋषि नारद से प्रेरित होकर नयी जानकारियाँ ग्रहण करने तथा राष्ट्र-हित को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपश्रमायुक्त कमल जोशी ने आयोजन को सार्थक बताते हुए कहा कि पत्रकारिता समाजहित व जनजागरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को राष्ट्रकार्य से जोड़ने के प्रयासों की सराहना की। एमबीपीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. नरेंद्र बनकोटी ने उपस्थित अतिथियों, पत्रकारों तथा सहभागियों का धन्यवाद किया। समारोह का संचालन जिला प्रचार प्रमुख एडवोकेट प्रदीप लोहनी ने किया।

पत्रकारों व समाजसेवियों का सम्मान।कार्यक्रम में हल्द्वानी से वरिष्ठ पत्रकार भगवान सिंह गंगोला, उधम सिंहनगर से अरविंद कुमार सिंह, नैनीताल से रविंद्र देवलीयाल, टनकपुर से मंयक पंत, अल्मोड़ा से जगदीश जोशी सहित दर्जनों वरिष्ठ पत्रकारों को समाज, शिक्षा, संस्कृति, साहित्य तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। समारोह में वरिष्ठ प्रचारक डालचंद, प्रांत सह व्यवस्था प्रमुख भगवान सहाय, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सुरेश पांडेय, प्रांत सह बौद्धिक प्रमुख राजेश जोशी, महापौर गजराज सिंह बिष्ट, एरीज के कुलसचिव मोहित जोशी, विभाग प्रचार प्रमुख उमेश साह, विभाग शारीरिक प्रमुख मदन जलाल, जिला कार्यवाह राहुल जोशी, नगर संघचालक विवेक कश्यप, नगर प्रचारक प्रभाकर और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों नागरिकों ने भी भाग लिया। इस दौरान कार्यक्रम ने स्थानीय मीडिया एवं सामाजिक क्षेत्र के संपर्कों को मजबूत करने का कार्य किया। जहां एक ओर सम्मान समारोह पत्रकारों के मनोबल को बढ़ाता है, वहीं दूसरी ओर मीडिया के सामने समाजहित, नैतिकता और सकारात्मक संवाद की चुनौतियों पर भी ध्यान केन्द्रित करता है। आयोजकों ने आयोजन के माध्यम से पत्रकारों को न केवल सम्मानित किया बल्कि उनसे अपेक्षा भी व्यक्त की कि वे राष्ट्र-हित को सर्वोपरि रखते हुए जिम्मेदार पत्रकारिता करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page