Connect with us

उत्तराखण्ड

ऋषिकेश से श्रद्धा का प्रस्थान, पंज प्यारों की अगुवाई में श्री हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ

 

, 20 मई 2026। हिमालय की पावन गोद में स्थित श्री हेमकुंड साहिब की 2026 की वार्षिक तीर्थयात्रा का विधिवत शुभारंभ बुधवार को ऋषिकेश स्थित गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट परिसर से हुआ। इस अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था परंपरागत धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पवित्र धाम के लिए रवाना किया गया।

समारोह में शबद कीर्तन, अरदास और निशान साहिब की छांव में जत्थे को विदा किया गया। श्रद्धालुओं ने गुरु घर के जयकारों के बीच यात्रा के शुभारंभ का भावपूर्ण स्वागत किया। आयोजन स्थल पर श्रद्धा और उत्साह का विशेष वातावरण देखने को मिला।

इस ऐतिहासिक अवसर पर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली के उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू सहित अनेक विशिष्टजन उपस्थित रहे। इनके अलावा शासन के मंत्री, संत समाज के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में संगत ने कार्यक्रम में भाग लेकर धार्मिक आस्था का परिचय दिया।

समारोह के दौरान सिख विरासत पर आधारित दो पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। साथ ही 8 वर्षीय मास्टर रणवीर सिंह सचदेवा को उनकी तकनीकी उपलब्धियों के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त “दास्तान-ए-सिखी” म्यूजियम का भी शुभारंभ किया गया, जो आने वाली पीढ़ियों को सिख इतिहास और गुरु परंपरा से जोड़ने का माध्यम बनेगा।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष स. नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने संगत से परिवार सहित इस पावन अवसर में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल यात्रा का शुभारंभ नहीं, बल्कि आस्था, परंपरा और सिख विरासत का उत्सव है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page