Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल में संस्थागत प्रसव, टीवी मुक्त भारत व किलकारी योजना पर विभागीय बैठक

पवनीत सिंह बिंद्रा 

पंचायत, आईसीडीएस व स्वास्थ्य विभाग ने ज़ोर दिया घर पर प्रसवों से जुड़े जोखिमों की जनमानस जागरूकता पर

, 28 अप्रैल 2026 – जनपद नैनीताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आज दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पंचायती राज विभाग, आईसीडीएस (महिला एवं बाल विकास विभाग) और स्वास्थ्य विभाग की एक अहम समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टीवी मुक्त भारत अभियान, संस्थागत प्रसव, लिंगानुपात, किलकारी योजना और कृमि मुक्ति दिवस जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की वर्तमान स्थिति एवं भावी रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

घर पर प्रसवों से जोखिम, ग्राम स्तर पर बढ़ेगी जागरूकता

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव खर्कवाल ने बैठक में पंचायत राज व आईसीडीएस विभाग से अपील की कि ग्रामों में घर पर हो रहे प्रसवों (होम डिलीवरी) से जुड़े जोखिमों के प्रति लोगों को नियमित रूप से जागरूक किया जाए।  उन्होंने कहा कि ग्राम सभा, ग्राम पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों के माध्यम से लोगों को बताया जाए कि अस्पताल में होने वाले प्रसवों के दौरान मशीन, ऑक्सीजन, इमरजेंसी ब्लड बैंक और विशेषज्ञ चिकित्सक जैसी सुविधाएं गर्भवती महिला व शिशु के लिए कितनी महत्वपूर्ण होती हैं।

इसी क्रम में जनपद में शत–प्रतिशत संस्थागत प्रसव के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, एएनएम और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ग्राम स्तर पर घर–घर जाकर जागरूकता अभियान तेज करने का फैसला लिया गया।�

टीवी मुक्त भारत अभियान पर पंचायतों का पूरा सहयोग

डॉ. राजेश ढ़करियाल, डीटीओ नैनीताल ने टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में पंचायतों के सहयोग को अत्यंर्त आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर लोगों को टीवी (क्षय रोग) की स्क्रीनिंग, एक्स–रे और बलगम जांच के लिए प्रोत्साहित किया जाए, ताकि रोग जल्दी पहचान में आए और उपचार समय पर शुरू हो सके।�

7 मई को कृमि मुक्ति दिवस, 14 मई को माप–अप दिवस

बैठक में 7 मई 2026 को आयोजित होने वाले कृमि मुक्ति दिवस की विस्तृत रूपरेखा साझा की गई। निर्देश दिए गए कि:

1–2 वर्ष के बच्चों को आधी एल्बेंडाजोल गोली दी जाएगी।

3 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एल्बेंडाजोल गोली दी जाएगी।

जो बच्चे 7 मई को गोली लेने से छूट जाते हैं, उन्हें 14 मई 2026, माप–अप दिवस पर स्कूलों और आंगनवाड़ियों के माध्यम से गोली देने की व्यवस्था रखी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा कृमि प्रकोप और पोषण संबंधी समस्या से ग्रसित न रहे।

किलकारी योजना: गर्भवती व धात्री महिलाओं को फोन पर सलाह किलकारी योजना के सफल संचालन एवं जनपद स्तर पर विभागीय समन्वय को मजबूत करने के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा व जिला डाटा मैनेजर पंकज तिवारी ने बैठक में जानकारी दी।  उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस योजना के तहत गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकृत फोन नंबर पर गर्भावस्था, प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल से जुड़ी वक्त–वक्त पर ऑडियो सलाह भेजी जाती है।

किलकारी के संदेश 1600403660 नंबर से स्वतः आते  हैं या लाभार्थी 14423 डायल करके भी अपने पंजीकृत नंबर से संदेश सुन सकते हैं।  इसी क्रम में स्वास्थ्य विभाग ने पंचायती राज व महिला–बाल विकास विभाग के साथ जोड़कर ज्यादा से ज्यादा गर्भवती व धात्री महिलाओं को किलकारी सेवा में जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया।बैठक मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. एच सी पंत के निर्देश पर संचालित की गई। इस दौरान उपस्थित रहे:

ACMO डॉ. संजीव खर्कवाल।जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुलेखा बिष्ट।जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा।कार्यक्रम अधिकारी किलकारी मनोज सिंह।पंचायती राज विभाग से पूजा मेहरा, दीवान बिष्ट, हेम जलाल, पूर्णिमा जंतवाल, अवनीश डसीला, बसंत गोस्वामी सहित अन्य अधिकारी।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि टीवी मुक्त ग्राम, शत–प्रतिशत संस्थागत प्रसव, संतुलित लिंगानुपात और कृमि‑मुक्त बाल समाज के लक्ष्य को पूरा करने हेतु सभी विभागों के बीच निरंतर समन्वय एवं ग्राम स्तर पर जन–भागीदारी वाले अभियान जारी रहेंगे।

।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य – परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page