Connect with us

उत्तराखण्ड

लोक भवन देहरादून: गुजरात-महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक समारोह

पवनीत सिंह बिंद्रा

देहरादून,,2 मई 2026: लोक भवन सभागार में शनिवार को गुजरात एवं महाराष्ट्र राज्य स्थापना दिवस (1 मई) के अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। गुजरात समाज समिति हरिद्वार, गुज्जू परिवार तथा महाराष्ट्र समाज समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां दोनों राज्यों के कलाकारों ने लोक संस्कृति की झलकियां पेश कीं। इन आकर्षक प्रदर्शनों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से. नि.) ने प्रस्तुतियों की खुलकर सराहना की। राज्यपाल का प्रेरक संबोधन राज्यपाल ने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति की विविधता का प्रतीक है। भक्ति, समर्पण और आत्मीयता वाली प्रस्तुतियों ने सभी को प्रभावित किया। उन्होंने सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का आह्वान किया।।परिवार व एकता पर बल: राज्यपाल ने परिवारों के सहभाग से समाज में सकारात्मक ऊर्जा के संचार पर जोर दिया। ‘अनेकता में एकता’ को हमारी ताकत बताते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का संकल्प दोहराया। ऐसे कार्यक्रम राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं। प्रमुख उपस्थितजन। प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, सचिव रविनाथ रामन, अपर सचिव रीना जोशी, विशेष सचिव पराग मधुकर धकाते, अपर सचिव डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, आईजी अनंत शंकर ताकवाले सहित गुजरात समाज के आनंद मोधा, राजेश पाठक, हरि भट्ट, महेंद्र भट्ट उपस्थित रहे। संचालन वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव ने किया

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page