उत्तराखण्ड
नैनीताल जिले में अपराध पर लगाम: रामनगर पुलिस ने लूट के 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार, 3 तमंचे जब्त
पवनीत सिंह बिंद्रा

। स्कूटी सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर की थी लूटपाट, SSP के सख्त निर्देश पर महज 3 दिन में धर दबोचे गए तीनों। पुलिस ने बरामद किए 3 अवैध तमंचे, स्कूटी व नकदी।
रामनगर पुलिस ने एक सनसनीखेज लूटकांड के तीनों आरोपी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 29 अप्रैल को मालधन चौड़ क्षेत्र में हुई थी, जब चार बदमाशों ने स्कूटी से पीछा कर सुरजीत सिंह व उनके पुत्र को लूटा था। थाना रामनगर में दर्ज FIR के बाद SSP नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
लूट की वारदात
सुरजीत सिंह (निवासी: तुमडिया डाम द्वितीय, मालधन चौड़) हाथीडंगर से वाहन UK18N-7913 पर घर लौट रहे थे। रास्ते में दो स्कूटियों ने पीछा किया, वाहन रोका और तमंचा तानकर 10,000 रुपये व मोबाइल छीन लिया। FIR 128/26 धारा 115/309(4)/351(3) BNS में दर्ज।
अभियुक्त व बरामदगी
2 मई को आमपोखरा रेंज से गिरफ्तार:
आयुष चन्याल उर्फ अंशु (21), देवीपुर, रामनगर।
अनिल बिष्ट (22), मटकोट, अल्मोड़ा (काशीपुर निवासी)।
प्रिंस कुमार (18), मालधन नं.7, रामनगर।
कब्जे से: 3 तमंचे (315 बोर), लूट की स्कूटी, 7200 रुपये। आर्म्स एक्ट में अतिरिक्त केस।
SSP डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा, “गुंडागर्दी का अंजाम जेल ही है।” पुलिस टीम में उनि. बीरेन्द्र सिंह बिष्ट, अउनि. प्रेम बल्लभ जोशी समेत 6 जवान शामिल। आरोपी कोर्ट में पेश।
रिपोर्ट: मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस


