Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नगर निगम में कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने की मांग, पार्षद प्रीति आर्या ने मुख्यमंत्री को भेजा ईमेल

पवनीत सिंह बिंद्रा 

हल्द्वानी नगर निगम की पार्षद प्रीति आर्या ने हल्द्वानी नगर निगम के कर्मचारियों का वेतन देहरादून नगर निगम की तर्ज पर [805] रुपये प्रतिदिन किए जाने की मांग उठाई है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ईमेल भेजकर कर्मचारियों के हित में जल्द निर्णय लेने का अनुरोध किया है। प्रीति आर्या ने कहा कि वर्तमान में नगर निगम कर्मचारियों को कम वेतन मिलने के कारण उन्हें अपने परिवार का भरण-पोषण करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब देहरादून नगर निगम में कर्मचारियों को बेहतर वेतन दिया जा सकता है, तो हल्द्वानी के कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।।उन्होंने बताया कि यह मुद्दा नगर निगम बोर्ड में भी उठाया जाएगा और प्रस्ताव लाकर कर्मचारियों की तनख्वाह बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।पार्षद प्रीति आर्या ने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने आंगनवाड़ी, भोजन माता और आशा बहनों की समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page