Connect with us

उत्तराखण्ड

परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2025-26: सरस्वती विद्या मंदिर में टॉपर छात्र-छात्राओं का भव्य स्वागत

 

। संस्थान रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, जानकीनगर में सोमवार को परिषदीय बोर्ड परीक्षा 2025-26 के परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय के टॉपर छात्र-छात्राओं का स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

विद्यालय के परीक्षा प्रभारी रोहित बलोदी एवं राहुल भाटिया ने बताया कि इस वर्ष हाईस्कूल स्तर पर 65 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जहां समग्र परिणाम 92.06 प्रतिशत रहा। इंटरमीडिएट स्तर पर 141 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, जिसका परिणाम 91.48 प्रतिशत रहा।

हाईस्कूल टॉपर्स:

छात्र वर्ग: अभिनव नेगी (90.6%)

छात्रा वर्ग: विभूति गौड़ (86.4%)

इंटरमीडिएट टॉपर्स:

मानविकी वर्ग: रोहित भट्ट (92.2%)

विज्ञान वर्ग: अभिषेक आदर्श (88.8%)

कॉमर्स वर्ग: विपुल सिंह रावत (88.8%)

विद्यालय प्रबंधक कालिका प्रसाद नैथानी एवं उप प्रधानाचार्य अनिल कोटनाला ने सभी टॉपर्स को फूलमाला पहनाकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में कार्यालय प्रमुख राकेश चमोली, भूपेंद्र सिंह, शिवराम बडोला, राजन कुमार, मोहन सिंह, सुबोध ध्यानी, संगीता रावत, संगीता कुकशाल, मधुबाला नौटियाल, नंदिनी नैथानी, बिनीता बिष्ट, साक्षी अग्रवाल, प्रेम नेगी, सच्चिदानंद आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page