Connect with us

उत्तराखण्ड

क्वींस सीनियर सेकेंडरी के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आगाज,,

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी,,,क्वींस सीनियर सेकेंडरी के स्थापना दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम का आगाज प्रदेश के प्रतिष्ठित विद्यालय क्वींस सीनियर सेकेंडरी विद्यालय के स्थापना दिवस का शुभारंभ श्री प्रबंधक महोदय आर ० पी ० सिंह, प्रबंधिका श्रीमती लिल्ली सिंह, प्रशासनिक अधिकारी श्री विक्रम सिंह कार्की, प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती स्नेहा कार्की, प्रधानाचार्य डा० – बी०बी० पांडे जी ने द्वीप प्रज्वलन कर होलकर सर की प्रतिमा में माल्यार्पण कर किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री तिलक तलवार जी(प्रबंधक वीर शिवा सीनियर सेकेंडरीस्कूल)
श्रीमतीनिरुपमा तलवार
श्री-डॉ मनोज कुमार पांडे जी
श्री हरीश पांडे जी
श्री कार्की जी
श्रीमती कविता बिष्ट
मौजूद रहे और उन्होंने सभी कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी
विद्यालय के चार सदनों के मध्य नृत्य प्रतियोगिता रखी गई, जिसका मुख्य विषय हरियाणा राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब का मुख्य लोक नृत्य था जिसमे प्रथम पाटलिपुत्र और मगध द्वितीय स्थान , तृतीय स्थान पर नालंदा और कलिंगा सदन विजयी रहे। विद्यालय प्रबंधक श्री आर पी सिंह महोदय ने विद्यालय के संस्थापक श्री होलकर जी को याद करते हुए विद्यालय के प्रारंभिक दिनों से लेकर वर्तमान की सभी यादों को ताजा कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों गुरुजनों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम को सुचारू रूप से सफल बनाने हेतु सभी का धन्यवाद दिया। अंत में सभी विद्यार्थियों गुरुजनों और अतिथियों को प्रसाद रूपी भोज करवाया गया। कार्यक्रम का संचालन अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती – कुसुम रौतेला ने किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page