Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल से कर्नल संजीव दताना ने की शिष्टाचार भेंट, तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप की दी जानकारी,

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से आज राजभवन में मिलिट्री डेंटल सेंटर देहरादून के कर्नल संजीव दताना ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर कर्नल दताना ने 19 से 21 अगस्त तक आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क डेंटल कैंप की विस्तृत जानकारी दी।

कर्नल दताना ने बताया कि इस कैंप का आयोजन पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के लिए किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर लाभ लिया। उन्होंने कहा कि यह कैंप अत्यंत सफल रहा और इससे पूर्व सैनिक समुदाय को विशेष सुविधा मिली।

राज्यपाल ने इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों की देखभाल करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी कैंप प्रेरणादायक होते हैं और भविष्य में भी ऐसे आयोजन नियमित रूप से होने चाहिए।

राज्यपाल ने यह भी घोषणा की कि आगामी समय में एक और निःशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें इस बार सिविल नागरिकों को भी दंत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

इस मौके पर दोनों पक्षों ने भविष्य में ऐसे कार्यों को बढ़ावा देने पर सहमति व्यक्त की।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page