Connect with us

उत्तराखण्ड

चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश

। सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चारधाम यात्रा एवं श्री हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं तथ्यहीन सूचनाएं प्रसारित करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में सदैव “अतिथि देवो भवः” की परंपरा का पालन किया जाता रहा है। प्रदेश की संस्कृति और संस्कारों में अतिथियों के सम्मान, सुरक्षा और सेवा का भाव निहित है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से प्रदेश के शांत, सौहार्दपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण का आनंद लेने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर ध्यान न देने की अपील की।
बैठक में कर्णप्रयाग और नगरासू में हाल ही में सामने आई घटनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन मामलों में निष्पक्ष जांच की जा रही है तथा जांच में दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तथ्यों के आधार पर आगे भी कठोर कदम उठाए जाएंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में ऐसा कोई भी कृत्य स्वीकार नहीं किया जाएगा जिससे किसी व्यक्ति की गरिमा को ठेस पहुंचे या किसी धर्म, आस्था और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा कि संवाद, सद्भाव और आपसी विश्वास के माध्यम से ही हर समस्या का समाधान संभव है।
बैठक में हेमंत द्विवेदी तथा नरेन्द्रजीत सिंह बिन्द्रा भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page