Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा एवं स्वच्छता अभियान के रूप में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस मनाया गया,

, हल्द्वानी-काठगोदाम, 16 सितम्बर 2025प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का जन्मदिवस नगर निगम द्वारा सेवा और स्वच्छता कार्यों के रूप में मनाया गया। नगर निगम महापौर गजराज बिष्ट ने निगम अधिकारियों, कर्मचारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर वार्ड 44 और 42 में स्वच्छता अभियान चलाकर मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस को खास बनाया।महापौर श्री बिष्ट ने कहा कि इस अवसर पर निगम द्वारा सेवा भाव के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे नगरवासियों को प्रेरणा मिल सके। उन्होंने बताया कि इस क्रम में स्वच्छता अभियान के दौरान उन सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया जो प्रतिदिन मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से नगर को स्वच्छ बनाने में जुटे रहते हैं।इसके अलावा बाबा नीम करौली वृद्धाश्रम बजवालपुर, हल्द्वानी में भी विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गजनों और संस्था के कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। महापौर ने कहा कि सेवा भावना के कार्यों से ही सार्वजनिक जीवन को सच्चा अर्थ मिलता है और मुख्यमंत्री जी के जन्मदिवस पर यह आयोजन उनके प्रेरणादायी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है।कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष कंचन उप्रेती, संदीप सनवाल, दर्जा राज्य मंत्री सुरेश भट्ट, पार्षद धीरज पाण्डेय, सुरेंद्र मोहन नेगी, प्रमोद पंत, जिला उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, महामंत्री रंजन बर्गली, नगर आयुक्त ऋचा सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी जितेश कुमार, गणेश भट्ट समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं निगम कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page