उत्तराखण्ड
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुमाऊं द्वार महोत्सव–2026 के पोस्टर का विमोचन
देहरादून/हल्द्वानी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुमाऊं द्वार महोत्सव–2026 के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन प्रदेश की समृद्ध लोक संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और पर्यटन को नई पहचान दिलाने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों एवं उद्यमियों को भी बेहतर मंच प्रदान करते हैं।,
कुमाऊं द्वार महोत्सव–2026 का आयोजन 23 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2026 तक एम.बी. इंटर कॉलेज मैदान, हल्द्वानी में किया जाएगा। पांच दिवसीय महोत्सव में कुमाऊं की लोक संस्कृति, लोक संगीत, लोक नृत्य, पारंपरिक व्यंजन, हस्तशिल्प, स्वरोजगार एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।
महोत्सव का उद्देश्य कुमाऊं की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने, पर्यटन को बढ़ावा देने तथा स्थानीय कलाकारों, शिल्पकारों और उद्यमियों को अपनी प्रतिभा और उत्पादों के प्रदर्शन का अवसर उपलब्ध कराना है। आयोजकों ने प्रदेशवासियों एवं देशभर से आने वाले पर्यटकों से इस सांस्कृतिक महोत्सव में सहभागिता कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है,,



