Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में भैया दूज समारोह में किया पारंपरिक च्यूड़ा पूजन का नेतृत्व,

उत्तराखंड की संस्कृति और परंपराओं का सजीव प्रदर्शन, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी भैया दूज की शुभकामनाएंचंपावत, 24 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने एक दिवसीय चंपावत दौरे के दौरान टनकपुर में स्थानीय महिलाओं द्वारा आयोजित भैया दूज के पारंपरिक च्यूड़ा पूजन (सर पूजा) में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस पवित्र अनुष्ठान के माध्यम से महिलाओं ने मुख्यमंत्री की दीर्घायु, स्वास्थ्य और खुशहाली की प्रार्थना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, जिन्हें भैया दूज जैसे त्योहारों के माध्यम से जीवित रखा जाता है। उन्होंने महिलाओं के द्वारा दिए गए सम्मान और स्नेह के लिए आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश की माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस दौरान राज्य के विकास और जनता के कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।टनकपुर स्थित शारदा घाट में मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर प्रदेश में सुख-शांति और प्रगति की कामना की। उन्होंने बताया कि पूर्णागिरि क्षेत्र में आरती के कारण पर्यटन गतिविधियां बढ़ीं हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, जिलाधिकारी मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जी एस खाती, संबंधित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page