Connect with us

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने नैनीताल में सुनी ‘मन की बात’—नारी-शक्ति, स्वदेशी और नवाचार पर बल,

नैनीताल, 28 सितम्बर 2025।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को एक दिवसीय भ्रमण के दौरान पार्वती प्रेमा जगाती सरस्वती विहार मैदान, बीरभट्टी, नैनीताल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 126वां एपिसोड जनता के बीच सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम देश को नई सोच और सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ के माध्यम से समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को जोड़ने और समाज हित में कार्य कर रहे लोगों की मेहनत को जन-जन तक पहुँचाने का महत्त्वपूर्ण प्रयास किया है। प्रधानमंत्री द्वारा कार्यक्रम में नारी-शक्ति का सम्मान करने, स्वदेशी उत्पादों को अपनाने तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया है।मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती अवसर पर सभी को खादी और स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया कि वे 2 अक्टूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद अवश्य खरीदें और सोशल मीडिया पर #VocalForLocal के साथ साझा करें।प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उन बेटियों का भी उल्लेख किया, जिन्होंने नाविका सागर परिक्रमा जैसी साहसिक 47,500 किलोमीटर की समुद्री यात्रा पूरी कर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री ने लोकल उत्पादों के माध्यम से नवाचार और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की बात कही।इस अवसर पर श्री डोमेश्वर साहू, डॉ. शैलेंद्र, डॉ. नरेंद्र सिंह भंडारी, विधायक सरिता आर्या, विधायक राम सिंह कैड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, डॉ. अनिल डब्बू, शांति माहरा, आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत, आईजी कुमाऊँ रिद्धिम अग्रवाल, जिलाधिकारी वंदना सहित अनेक गणमान्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page