उत्तराखण्ड
श्रीसत्य नारायण मंदिर में निर्जला एकादशी पर छबील वितरण, मुनि हरमिलापी महाराज ने दी प्रेरणा


कार्यक्रम में मंदिर संरक्षक श्री गौरीशंकर चड्डा, अध्यक्ष पंकज कपूर, उपाध्यक्ष प्रेम मदान, सचिव ठाकुरदास कपूर और कोषाध्यक्ष त्रिलोक नारायण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त गगन चोपड़ा, दीपक अरोड़ा, गोविंद ग्रोवर, कपिल पाहवा, भूषण गुलाटी, मदन कपूर, शौर्य आनंद, सनी आनंद, राजकुमार आनंद, सुनीता आनंद, सुनीता पाहवा, चेष्टा दुआ सहित अनेक श्रद्धालुओं व समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मंदिर प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन समुदाय में भक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया। छबील वितरण में अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आयोजन सुसंगठित तरीके से संपन्न हुआ।
