Connect with us

उत्तराखण्ड

परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई में 164 वाहनों के चालान 11 सीज,

हल्द्वानी,डा गुरदेव सिंह।संभागीय परिवहन अधिकारी। (प्रवर्तन व सड़क सुरक्षा ) हल्द्वानी संभाग आज परिवहन विभाग के प्रवर्तन दलों के द्वारा चेकिंग अभियान में 164 वालों के चालान किये तथा ऑटो ,ई रिक्शा, मैक्सी सहित 11 वाहनों को सीज किया । सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन श्री जितेंद्र , परिवहन कर अधिकारी श्री एनपी आर्य, श्री विमल उप्रेती के द्वारा हल्द्वानी उपसंभाग के अंतर्गत हल्द्वानी -चोरगलिया ,हल्द्वानी- लालकुआं, हल्द्वानी -रुद्रपुर मार्गों पर सघन चेकिंग करते हुए टैक्सी ,मैक्सी, ई रिक्शा, ऑटो , ट्रक, बस, मोटरसाइकिल आदि वाहनों के हेलमेट, सीट बेल्ट ,रिफ्लेक्टर ,नंबर प्लेट,ओवरलोडिंग, नो पार्किंग, ओवर स्पीडिंग आदि अभियोग में प्रवर्तन कार्रवाई की।
सिटी मजिस्ट्रेट श्री एपी बाजपेयी और संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन ) डॉ गुरदेव सिंह के नेतृत्व में परिवहन और प्रशासन के द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान भी संचालित किया गया जिसमें नियम विरुध्द संचालित ई-रिक्शा और आटो के विरुद्ध प्रवर्तन कार्रवाई की गई। चेकिंग अभियान में सहायक उप निरीक्षक श्री गिरीश कांडपाल, श्री रामचंद्र , श्री देवेंद्र बिष्ट , श्रीअनिल कार्की ,श्री गोधन सिंह ,श्री अरविंद हांकी, श्री मोहम्मद दानिश, श्री चंदन डेला, श्रीमहेंद्र कुमार, श्रीपुष्कर आदि सम्मिलित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page