उत्तराखण्ड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय और भारत पोस्ट के मध्य MOU नवीनीकरण; विद्यार्थियों के लिए पुस्तक ट्रैकिंग व्यवस्था लागू

मुख्य बिंदु: विश्वविद्यालय पोस्ट ऑफिस को एक्सेल शीट में विद्यार्थियों की संपूर्ण जानकारी (नाम, एनरोलमेंट नंबर, पता और फ़ोन नंबर) उपलब्ध कराएगा।।पोस्ट ऑफिस का वाहन प्रतिदिन विश्वविद्यालय से डाक एवं पार्सलों को रिसीव करने के लिए आएगा। छात्रों को पुस्तक भेजने के बाद एक ट्रैकिंग आईडी दी जाएगी, जिससे वे अपने पार्सल की स्थिति ऑनलाइन/फोन पर आसानी से ट्रैक कर सकेंगे। अगले सत्र से यह लक्ष्य निर्धारित किया गया है कि पुस्तकों के विश्वविद्यालय से डिस्पैच होने के 5 कार्य दिवसों के भीतर उन्हें छात्र द्वारा दिए गए पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा। उपस्थित प्रमुख अधिकारी: प्रो. नवीन चंद्र लोहनी, कुलपति, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रो. पी. डी. पंत, निदेशक, MPDD श्री खेमराज भट्ट, रजिस्टर चंदन बिष्ट, पोस्ट मास्टर, हल्द्वानी पोस्ट ऑफिस नरेश शर्मा, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव डॉ. दीपांकुर जोशी, सहायक निदेशक, MPDD डॉ. घनश्याम जोशी राजेंद्र गोस्वामी, ICT विभाग नंदन अधिकारी यह पहल स्नातक/उच्च शिक्षा के दूरस्थ शिक्षार्थियों के लिए पुस्तक वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी, त्वरित और ट्रैक करने योग्य बनाकर उनके अध्ययन अनुभव में सुधार लाएगी।
#g
