Connect with us

उत्तराखण्ड

8 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तेज

 

, 3 जून 2026। जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम को समयबद्ध और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर अभियान की अंतिम रूपरेखा तैयार की जा रही है।

इस संबंध में अपर जिलाधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने हल्द्वानी स्थित एनआईसी सभागार में सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ईआरओ), सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भौतिक एवं वर्चुअल बैठक की। बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सभी बीएलओ 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन करेंगे। इसके लिए तहसील स्तर पर गणना प्रपत्रों का वितरण किया जा चुका है।

उन्होंने कार्यक्रम की समय-सारिणी बताते हुए कहा कि 7 जुलाई को मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन होगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जबकि 14 जुलाई से 11 सितंबर तक उनका निस्तारण किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होने के बाद 15 सितंबर 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ए. पी. बाजपेई, नगर आयुक्त परितोष वर्मा, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एच. डी. पाण्डे सहित सभी ईआरओ, एईआरओ और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page