Connect with us

उत्तराखण्ड

रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद अजय भट्ट के 65वें जन्मदिन पर सेवा कार्य किए

योगेश शर्मा 

अस्पताल में मरीजों को जूस वितरण, गौशाला में गौमाता की सेवा

, 1 मई 2026: भाजपा सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट जी के 65वें जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने सेवा भाव से भरे कार्यक्रम आयोजित किए। पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल के नेतृत्व में अस्पताल में मरीजों को जूस वितरित किया गया, जबकि पूर्व नगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश शर्मा जी के नेतृत्व में गौशाला रामनगर में गौमाता की सेवा की गई।

इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अजय भट्ट जी के दीर्घायु की कामना की और उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। अजय भट्ट जी हमेशा कार्यकर्ताओं एवं जनता के लिए उपलब्ध रहने वाले समर्पित जनसेवक हैं। वे उत्तराखंड के समग्र विकास एवं अपने क्षेत्र के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। पूर्व प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल ने कहा कि अजय भट्ट जी का कार्यकर्ताओं से गहरा स्नेह है और रामनगर के कार्यकर्ताओं के प्रति उनका विशेष लगाव रहा है। आज समस्त कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष भूपेंद्र खाती जी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष घनश्याम शर्मा जी, भावना भट्ट जी, रुचि शर्मा जी, पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी जी, माया रावत जी, आशा बिष्ट जी, नीमा मठपाल जी, सभासद पारस गोला जी, नगर मंत्री अमित जी, दीवेक संभहल जी, अंजना सुंदरियाल जी, मनप्रीत कौर जी, रामभरोसे लाल डब्बल जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page