उत्तराखण्ड
भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने संगठनात्मक जिलों के प्रभारियों की घोषणा, संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

प्रदेश संयोजक जितेन्द्र सिंह मेहता ‘जीतू’ ने स्वयं पांच प्रमुख संगठनात्मक जिलों—देहरादून ग्रामीण, कोटद्वार, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर और हरिद्वार—का प्रभार अपने पास रखा है।
घोषित सूची के अनुसार अभिषेक डबराल (देहरादून ग्रामीण) को उत्तरकाशी, टिहरी, रुड़की, देहरादून महानगर और ऋषिकेश का जिला प्रभारी बनाया गया है। वहीं विनोद भट्ट (रानीखेत) को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल और चमोली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजय रावत (चमोली) को रुद्रप्रयाग, पौड़ी, बागेश्वर और रानीखेत का जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रदेश संयोजक जितेन्द्र सिंह मेहता ने कहा कि सभी जिला प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में जिला संयोजकों एवं जिला सह-संयोजकों के साथ समन्वय स्थापित कर पार्टी की विचारधारा तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।
घोषणा के बाद प्रदेशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए सभी नव-नियुक्त जिला प्रभारियों को शुभकामनाएं दी हैं।


