Connect with us

उत्तराखण्ड

बीआईएस ने हरिद्वार में किया सफल औद्योगिक सम्मेलन

 

हरिद्वार,,भारतीय मानक ब्यूरो (BIS), देहरादून शाखा कार्यालय की ओर से शनिवार को सिडकुल, हरिद्वार में औद्योगिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य उद्योग जगत को पैकेजिंग (IS 2771) एवं कॉस्मेटिक्स (IS 4955, IS 19681, IS 7669 एवं IS 2888) से संबंधित भारतीय मानकों की जानकारी देना तथा उत्पादों की गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं अध्यक्ष, BIS देहरादून के निदेशक एवं प्रमुख श्री हेमंत बी. अडे ने कहा कि भारतीय मानक गुणवत्ता, सुरक्षा और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने उद्योगों से BIS मानकों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि मानकों के अनुरूप उत्पादन से उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक ले जाने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर BIS की संयुक्त निदेशक श्रीमती नीलम सिंह ने तकनीकी प्रस्तुति के माध्यम से पैकेजिंग एवं कॉस्मेटिक्स से संबंधित विभिन्न भारतीय मानकों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मानकों के अनुपालन के लाभ, गुणवत्ता नियंत्रण की प्रक्रिया तथा BIS प्रमाणन प्रणाली के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया।

सम्मेलन में SMAU हरिद्वार के उपाध्यक्ष डॉ. मोहिंदर आहूजा ने उद्योग जगत की ओर से विचार रखते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम उद्योगों को गुणवत्ता में सुधार और प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करते हैं। उन्होंने BIS की पहल की सराहना की।

कार्यक्रम में सिडकुल क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों, उद्यमियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान गुणवत्ता मानकों, उनके अनुपालन और प्रमाणन प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर सक्रिय चर्चा हुई। सम्मेलन के माध्यम से उद्योग प्रतिनिधियों को भारतीय मानकों को अपनाने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी संस्थाओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page