Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन प्रहार में कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हत्या के मामले में फरार ₹25 हजार का इनामी अभियुक्त हल्द्वानी से गिरफ्तार

पवनीत सिंह बिंद्रा 

। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे ₹25 हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार थाना कालाढूंगी में पंजीकृत FIR संख्या-37/2026, धारा 103(1) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। अभियान एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कालाढूंगी अरुण सैनी के नेतृत्व में चलाया जा रहा था।

बताया गया कि अभियुक्त ने वादिनी के पति वैभव कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाई थीं। उपचार के दौरान दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल द्वारा अभियुक्त पर ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

लगातार की जा रही तलाश और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने अभियुक्त को देवलचौड़ रोड स्थित रामजी विहार गेट नंबर-4, हल्द्वानी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुकुल जैन पुत्र रमेश चन्द्र जैन निवासी गंगोत्री विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के रूप में हुई है।

गिरफ्तारी टीम व0उ0नि0 पंकज जोशी कांस्टेबल अखिलेश तिवारी ,कांस्टेबल तेजपाल

जनपद पुलिस के अनुसार अपराधियों के विरुद्ध “ऑपरेशन प्रहार” अभियान आगे भी प्रभावी रूप से जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page