Connect with us

कुमाऊँ

भवाली हिन्दू सम्मेलन: ‘हिन्दू राष्ट्र’ की मांग गूंजी,,

भवाली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित विशाल हिन्दू सम्मेलन में वक्ताओं ने भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की मांग बुलंद की। हिंदू एकता, संस्कृति संरक्षण और धार्मिक जागरण पर जोर देते हुए स्थानीय एक नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ विधर्मी युवक द्वारा हुई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताकर समाज को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई

। बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही, जहां पूरे समय हिन्दू एकता के नारे गूंजते रहे।मुख्य वक्ताओं के संदेशमुख्य वक्ता दयालु महाराज ने कहा कि भारत की पहचान सनातन परंपरा से है, इसे सशक्त बनाना समय की मांग है। उन्होंने देश को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने का आह्वान किया । द्वारिका पीठाधीश्वर शंकराचार्य त्रिलोकी स्वरूप ने हिंदुओं से शास्त्र ज्ञान के साथ आत्मरक्षा में सजग रहने को कहा तथा अवैध रोहिंग्या मुसलमानों को बर्दाश्त न करने पर बल दिया। नीरज महादेव ने बच्चों को धार्मिक संस्कारयुक्त शिक्षा देकर जड़ों से जोड़ने की बात कही, जबकि विभाग कार्यवाह रमेश कोहली ने बाहरी आक्रांताओं, लैंड जिहाद व लव जिहाद जैसे खतरों से सजग रहने पर जोर दिया।भवाली घटना पर प्रतिक्रियाप्रगति जैन ने भवाली में विधर्मी युवक द्वारा नाबालिग हिन्दू लड़की के साथ की गई घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे समाज के लिए गंभीर चेतावनी बताया। इस मुद्दे ने सम्मेलन में विशेष रूप से आक्रोश पैदा किया

। वक्ताओं ने इसे भविष्य के लिए सबक मानते हुए हिंदू समाज को संगठित होने का संदेश दिया।सम्मान समारोहसम्मेलन के दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया। सम्मानित व्यक्तियों में सुबोध चंदोला, महेश कुमार वर्मा, नवीन चंद्र जोशी, कर्नल विजय द्विवेदी, मेजर राजेश ठूलगरिया, जीवन चंद्र जोशी, संत उद्धव शरण, कमल नाथ शामिल रहे। यह सम्मान सामाजिक योगदान को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से दिया गया।प्रमुख उपस्थितजन व आयोजनकार्यक्रम में जिला प्रचारक अमित, कैलाश चंद्र सुयाल, विधायक सरिता आर्या, भावना मेहरा, नीमा बिष्ट, आशुतोष चंदोला, प्रकाश आर्या, मनोहर दिनेश आर्या, बालम मेहरा, शिवांशु जोशी, हिमांशु बिष्ट, कंचन साह, तारा दत्त जोशी, पूरन जोशी, जुगल मठपाल, डॉ. हरीश बिष्ट, पवन भाकुनी, जगदीश नेगी, वैभव महेश जोशी, आनंद पुष्कर जोशी, दिनेश जोशी, नवीन भट्ट, प्रमोद कुमार, मुकेश गुरुरानी, दयाकिशन पोखरिया, शुभम कुमार, पंकज अद्वैती, हेम आर्या, सुधा आर्या, वर्षा आर्या, आर.पी. चंदोला, हिमांशु रावत, प्रेम सिंह नेगी, महेश उप्रेती, ललित उप्रेती, सुमित पांडेय, त्रिवेंद्र साह, विक्रम क्वीरा, अभिषेक मेहता, पीयूष नेगी, सतीश, प्रदीप कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक व नगरवासी उपस्थित रहे। संयोजक संजय वर्मा ने सभी का आभार जताया, जबकि संचालन पवन भाकुनी ने किया ,,

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in कुमाऊँ

Trending News

Follow Facebook Page