Connect with us

उत्तराखण्ड

विश्व पर्यावरण दिवस पर भंडारे का आयोजन, महापौर गजराज सिंह बिष्ट के जन्मदिवस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं

हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस एवं नगर निगम हल्द्वानी के महापौर गजराज सिंह बिष्ट के जन्मदिवस के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस अवसर पर पार्षद प्रेम बेलवाल ने महापौर गजराज सिंह बिष्ट के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि महापौर के पास शहर के विकास के लिए एक स्पष्ट विजन है। उन्होंने कहा कि रानीबाग स्थित गार्गी नदी को एक पवित्र धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना पर कार्य किया जा रहा है।

प्रेम बेलवाल ने बताया कि गार्गी नदी के तट पर तीर्थस्थलों की तर्ज पर एक भव्य गंगा घाट का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही प्रतिदिन शाम को गंगा आरती का आयोजन किए जाने की भी योजना है, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार अन्य धार्मिक स्थलों का विशेष महत्व है, उसी प्रकार गार्गी नदी भी एक पवित्र स्थान है और भविष्य में इसे एक प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व युवा अध्यक्ष शशांक रावत, नगर महामंत्री प्रताप रैकवाल, हरिमोहन अरोड़ा, लक्ष्मी चौहान, राखी जैन, पुष्पा राजपूत, प्रतिभा जोशी, नवीन पांडे, सोनू, मनीष प्रसाद, संजय राजपूत, धनश्याम, प्रदीप, विक्रम राजपूत, विशाल भारती सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page