Connect with us

उत्तराखण्ड

बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ,,

नैनीताल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.सी. पंत के निर्देश पर 9 नवंबर को बी.डी. पांडे जिला चिकित्सालय नैनीताल में गुब्बारा क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष सरस्वती खेतवाल, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एनएचएम) डॉ. संजीव खर्कवाक ने संयुक्त रूप से किया।यह क्लीनिक विशेष रूप से टाइप-1 मधुमेह (डायबिटीज) से पीड़ित बच्चों और युवाओं को समर्पित है। गुब्बारा क्लीनिक का उद्देश्य टाइप-1 मधुमेह से प्रभावित रोगियों को गुणवत्तापूर्ण देखभाल, नियमित परामर्श, इंसुलिन प्रबंधन तथा निरंतर निगरानी की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।क्लीनिक में आने वाले रोगियों को आहार, जीवनशैली, दवा तथा नियमित जांच से संबंधित परामर्श विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा प्रदान किया जाएगा। यह क्लीनिक प्रत्येक शुक्रवार को एनसीडी क्लीनिक, जिला चिकित्सालय नैनीताल के अंतर्गत संचालित की जाएगी।शुभारंभ समारोह के दौरान 14 वर्षीय मास्टर रोहित बिष्ट को डायबिटीज टाइप-1 के तहत इंसुलिन किट प्रदान की गई। रोहित का उपचार बी.डी. पांडे चिकित्सालय के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मेर द्वारा किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग की यह पहल जिले में मधुमेह नियंत्रण और प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। कार्यक्रम का संचालन मदन मेहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. मेर, डॉ. रावत, सपना कांडपाल, दवेंद्र बिष्ट, विनोद, दीपिका, सरस्वती पाठक सहित अनेक चिकित्सा कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page