Connect with us

उत्तराखण्ड

यू.पी.ई.एस. विश्वविद्यालय में बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन,,


देहरादून, 6 अप्रैल 2026: युवाओं को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रदान कर उन्हें रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आज यू.पी.ई.एस. (उत्तरांचल प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी इंजीनियरिंग एंड साइंस) विश्वविद्यालय, देहरादून में ‘बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (BEST) सेंटर’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन रिपोर्ट का अनावरण भी किया गया।
उन्नत कौशल विकास पर केंद्रित ट्रेनिंग सेंटर
मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमेशन, मोशन कंट्रोल, सेंसर टेक्नोलॉजी तथा इंडस्ट्री 5.0 जैसे उन्नत क्षेत्रों पर केंद्रित यह सेंटर छात्रों की रोजगार क्षमता को मजबूत करेगा। यह प्रयास न केवल युवाओं को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाएगा, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी घड़ेगा।
विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास आज के युग की मांग है। इस केंद्र से उत्तराखंड सहित पूरे देश के युवा वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बन सकेंगे।
राज्य के लिए आदर्श मॉडल की उम्मीद
उत्तराखंड सरकार के कौशल विकास कार्यक्रम के तहत स्थापित यह केंद्र राज्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे स्थानीय युवाओं को उद्योग-केंद्रित प्रशिक्षण मिलेगा, जो रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति देगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page