उत्तराखण्ड
ए टी एस फिटनेस सेंटर के कर्मचारियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हल्द्वानी, 5 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिवहन विभाग के एटीएस फिटनेस सेंटर, प्रणाम ऑटो फिटनेस में गुरुवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था। इस दौरान सेंटर परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में सेंटर मैनेजर सोनू यादव, सेंटर हेड राजू जोशी सहित सभी कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने मिलकर पौधारोपण किया और पर्यावरण को सुरक्षित एवं संतुलित बनाए रखने के लिए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच वृक्षारोपण ही पर्यावरण संरक्षण का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष न केवल हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि भूमि संरक्षण, जल संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति वर्ष में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने पौधों की रक्षा के लिए संकल्प लिया उन्होंने कहा कि पर्यावरण ही हमारा जीवन है एवं प्रत्येक व्यक्ति को एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए,ये ही हमारी धरोवर है
