Connect with us

उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोटवार में विजयदशमी और शताब्दी वर्ष के अवसर पर शस्त्र पूजन एवं पथ संचालन,

कोटवार के सुदर्शन उपनगर जानकीनगर बस्ती में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा श्री विजयदशमी उत्सव एवं शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शस्त्र पूजन एवं एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज जी एवं कार्यक्रम अध्यक्ष कांता प्रसाद जी द्वारा किया गया।मुख्य वक्ता ऋतुराज जी ने स्वयंसेवकों को संघ के शताब्दी वर्ष की बधाई देते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक संगठन है, जो पिछले एक सौ वर्षों से अपने लक्ष्य—भारत को परम वैभव तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। उन्होंने भगवान श्रीराम के वनवास पूर्ण कर सत्य की विजय और हिंदुत्व के दीप प्रज्वलित करने के उदाहरण के माध्यम से संघ के समाज में व्याप्त कार्यों का उल्लेख किया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों द्वारा जानकीनगर बस्ती से देवीरोड मुख्यमार्ग तक पथ संचालन किया गया, जिसमें 100 से अधिक स्वयंसेवक शामिल थे। कार्यक्रम में प्रांत कार्यकारिणी सदस्य ऋतुराज जी, नगर/खंड प्रचारक गौरव, नगर कार्यवाह प्रशांत कुकरेती, सुदर्शन उपनगर कार्यवाह विजेंद्र मेंदोला, सहकार्यवाह रोहित बलोदी, प्रधानाचार्य मनोज कुकरेती एवं प्रदीप नौटियाल समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे।यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चरम अनुशासन, समाज सेवा और राष्ट्रीय चेतना को सशक्त करने के प्रयासों का प्रतीक है, जो संघ के शताब्दी वर्ष की गरिमा और सामाजिक दायित्वों को उजागर करता है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page