Connect with us

उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी से लगाई गुहार, छत के ऊपर से गुजर रहे बिजली तार हटाने और अतिरिक्त पोल लगाने की मांग

 

क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी अल्मोड़ा से हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में विद्युत विभाग द्वारा सहमति दिए जाने के बावजूद अब तक आवश्यक कार्यवाही नहीं की गई है।

जिलाधिकारी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि 20 दिसंबर 2025 को आयोजित जन शिकायत शिविर में तल्ली कनारीछीना निवासी गेविन्नी देवी के मकान की छत के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तारों को हटाने तथा मंगलता क्षेत्र में अतिरिक्त विद्युत पोल लगाए जाने के संबंध में मामला उठाया गया था। उस समय विद्युत विभाग द्वारा दोनों कार्यों के लिए सहमति भी प्रदान की गई थी और इस संबंध में लिखित पत्र भी दिया गया था।

ग्रामीणों का आरोप है कि कई माह बीत जाने के बाद भी न तो मकान के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार हटाए गए हैं और न ही अतिरिक्त पोल लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई बार दूरभाष के माध्यम से भी विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

प्रार्थना पत्र में जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया है कि संबंधित विभाग को निर्देशित कर शीघ्र आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जाए, ताकि लोगों को संभावित खतरे और असुविधा से राहत मिल सके।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page