Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑल इंडिया टेनिस मेन्स ओपन चुनाखान नैनीताल का समापन,,


नैनीताल,,ऑप्टिमम टेनिस अकादमी, चुनाखान, नैनीताल में 4 से 10 अप्रैल तक आयोजित ऑल इंडिया टेनिस संघ के तत्वावधान में चले मेन्स ओपन टूर्नामेंट (1 लाख पुरस्कार राशि) का आज समापन हो गया। एकल और युगल फाइनल मैच प्रातः 8 बजे से कोर्ट नंबर 1 और 3 पर खेले गए।
एकल फाइनल: वंश बिष्ट की शानदार जीत
दिल्ली के वंश बिष्ट ने हरियाणा के वंश नांदल को 6-0, 6-2 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
युगल फाइनल: दिल्ली-पंजाब जोड़ी विजयी
वंश बिष्ट (दिल्ली) और सार्थक गुलाटी (पंजाब) की जोड़ी ने तेलंगाना के मोक्षक रेड्डी और चंद्र सिद्धार्थ को 6-2, 6-4 से पराजित कर खिताब जीता।
उत्तरांचल के चार टेनिस खिलाड़ियों ने भी इस प्रतियोगिता में भाग लिया। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल ने विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी, पुरस्कार तथा धनराशि प्रदान की। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय लिया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
टूर्नामेंट डायरेक्टर डीएस रावत ने बताया कि यह अखिल भारतीय टूर्नामेंट स्व. बीएस रावत की स्मृति में प्रतिवर्ष ऑप्टिमम टेनिस अकादमी में ऑल इंडिया टेनिस संघ और उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित होता है। आयोजन के दौरान शंकर दत्त सती, बृज मोहन बिष्ट, मोहन सिंह बिष्ट, विक्रमजीत सिंह, डॉ. भगवान तिवारी, जीएस पवार, रेफरी एंटन डिसूजा, अभिभावकगण तथा स्थानीय खिलाड़ी मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
फाइनल मैच के बाद वरिष्ठ टेनिस खिलाड़ी स्व. घनश्याम साह (80 वर्ष) के आकस्मिक निधन पर शोक संदेश पढ़ा गया। उनके विचारों के अनुरूप टेनिस को क्षेत्र में बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।न

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page