Connect with us

उत्तराखण्ड

लोक भवन में ‘एआई थीम रूम’ का उद्घाटन, ‘एआई ऑन व्हील्स’ वाहन को फ्लैग ऑफ

 

, 14 मई 2026: आज लोक भवन में “एआई थीम रूम” का उद्घाटन एवं “एआई ऑन व्हील्स” वाहन को फ्लैग ऑफ करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह पहल केवल तकनीक के विस्तार का प्रयास नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड के युवाओं को नवाचार, अनुसंधान और आत्मनिर्भरता से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचेगी आधुनिक तकनीकी शिक्षा

“एआई ऑन व्हील्स” के माध्यम से प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों और गांवों तक आधुनिक तकनीकी शिक्षा पहुँचाने का यह प्रयास डिजिटल अंतराल को समाप्त करने में महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस मोबाइल पहल से ग्रामीण युवा भी AI जैसी उन्नत तकनीकों से परिचित हो सकेंगे, जो राज्य के विकास को नई गति प्रदान करेगी।

नवाचार का नया केंद्र बनेगा एआई थीम रूम

“एआई थीम रूम” नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति का सशक्त केंद्र बनेगा तथा उत्तराखण्ड को ‘ज्ञान-भूमि’ से ‘टेक-भूमि’ बनाने की दिशा में नई ऊर्जा प्रदान करेगा। यहां युवा स्टार्टअप्स विकसित कर सकेंगे और अनुसंधान को बढ़ावा मिलेगा।

इस अभिनव पहल के लिए टेक्नोहब इंजीनियरिंग के युवाओं, विशेषकर श्री सिद्धार्थ माधव एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page