Connect with us

उत्तराखण्ड

यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल हल्द्वानी में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का भव्य आयोजन,

हल्द्वानी, 23 अगस्त। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में आज राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2025 का उत्सव पूरे उल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। यह आयोजन केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से सम्पन्न हुआ। इस वर्ष समारोह की थीम रही — “आर्यभट्ट से गगनयान तक : प्राचीन ज्ञान से अनंत संभावनाओं की ओर”।

कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री शंकर कोरंगा मुख्य अतिथि तथा मंडी परिषद अध्यक्ष अनिल कपूर ‘डब्बू’ विशिष्ट अतिथि रहे। इस अवसर पर एरीज नैनीताल के वैज्ञानिक डॉ. मोहित जोशी और प्रो. डॉ. नवल लोहनी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत की अंतरिक्ष विज्ञान में उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं के बारे में अवगत कराया।

पीसीएस अधिकारी श्रीमती प्रियंका जोशी ने इस मौके पर कहा कि ऐसे आयोजन समाज में वैज्ञानिक सोच को विकसित करने और राष्ट्रीय उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग, भाषण, गायन और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

  • पोस्टर प्रतियोगिता में छाया, अब्दुल अहद, ओवैस, दिव्यांशी और अंकिता विजेता बने।
  • एकल गीत प्रतियोगिता में आदित्य, योगिता, वैभव, विधि और कार्तिक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
  • भाषण प्रतियोगिता में साक्षी, रिया, देवेश और योगिता को पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि शंकर कोरंगा ने संबोधन में कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।” उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा गुरुरानी तिवारी ने किया। इस अवसर पर शोभा चारक ने केंद्रीय संचार ब्यूरो नैनीताल द्वारा तैयार स्वागत गीत प्रस्तुत किया, वहीं शर्मिष्ठा बिष्ट ने अपने मधुर गायन से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति के कलाकारों ने विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी आनंद बिष्ट ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page